'पत्नी को ताने देने वाले पति होते हैं काम के, ये है वजह', पाकिस्तानी एक्ट्रेस का विवादित बयान
नई दिल्ली, 7 मई: पाकिस्तानी स्टार्स की फिल्में चले या ना चलें, लेकिन वो अपने अजीबोगरीब बयान के लिए जाने जाते हैं। अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिरा मानी सुर्खियों में हैं। उन्होंने महिलाओं के वजन को लेकर बयान दिया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। अब उन्हें लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे, साथ ही उनसे माफी मांगने को कहा है।

10 किलो वजन घटाया
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान हिरा से उनके वजन को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने वजन कम करने के अपने पूरे सफर का जिक्र किया। इस दौरान हिरा ने कहा कि उनके पति ने उनकी सबसे ज्यादा मदद की। उन्हीं की बदौलत 3 महीने में उन्होंने 10 किलो वजन घटा लिया।

बिना ट्रेनर वजन किया कम
एक्ट्रेस ने कहा कि ये जो वजन कम हुआ है, ये बिना ट्रेनर के हुआ है। इस बार सिर्फ मेरे पति ही थे, जिन्होंने इसमें मदद की। मैं पूरे 64 किलो की हो गई थी। एक दिन मैं अपना सीरियल देख रही थी तो मैंने खुद को देखकर बोला कि ये कौन सी आंटी है? इस पर उनके पति ने बोला कि चलो बेटा मैं तुम्हें भगाता हूं। इसके बाद उन्होंने मेरा वजन 10 किलो तक कम करवाया। उनके मुताबिक जो काम कई सारे ट्रेनर नहीं कर पाए थे, वो उनके पति ने करवा दिया।

'ताने देने वाले पति अच्छे'
हिरा के मुताबिक उनके पति उनको ताने देते थे। वो कहते थे देखो कटरीना को, करीना को, अब तो करीना मोटी हो गई, वो देखो दीपिका को। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मैं कटरीना और दीपिका नहीं हूं, मेरे दो बच्चे हैं, लेकिन वो ताने देते रहे। उन्होंने कहा कि ताने देने वाले पति बहुत अच्छे होते हैं, उनके तानों से पत्नियां कम से कम वजन कम कर लेती हैं।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन
हिरा कई पाकिस्तानी शोज में नजर आ चुकी हैं। अब उनके इस बयान के बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये बहुत ही फालतू किस्म की बात कर रही है। शायद ये पहली औरत है जिसे पति के ताने पसंद हैं। कम से कम उनको सोच लेना चाहिए कि पब्लिक में क्या बोलना है। इसके अलावा दूसरे शख्स ने उनको जहरीली सोच वाली महिला कहा। वहीं करीना को मोटी कहने पर भी उनकी आलोचना हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications