J-K: पाकिस्तानी सेना ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ-शौजियां में फायरिंग
जम्मू। एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। एलओसी के पास मेंढर इलाके में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है जिसके जवाब में इंडिया ने भी फायरिंग की है।

आपको बता दें कि बुधवार शाम को भी शौजियां इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान की ओर फायरिंग की गई थी जो कि बीस मिनट तक चली थी। उरी आतंकी हमले के बाद से बार्डर पर काफी तनाव बढ़ा हुआ है, पाकिस्तान को काफी चेतावनी दी जा रही है लेकिन वो बाज नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications