भारत में ड्रग्स के व्यापार के लिए पाक ने अपनाया खतरनाक तरीका
फिरोजपुर। पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में नशाखोरी को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान प्रशिक्षित डाइवर्स का इस्तेमाल कर रहा है, जिनके जरिए संमुद्री रास्ते से पाकिस्तानी डाइवर्स अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में आने लगे हैं। इस बात की जानकारी खुफिया विभाग ने अपनी इंटेलिजेंस रिपोर्ट में दी है। आईबी के मुताबिक पाकिस्तान अपने प्रशिक्षित डाइवर्स के जरिए भारत में पंजाब के रास्ते आ रहे हैं और ड्रग्स सप्लाई करते हैं। जबसे बीएसएफ ने सीमा पर अपनी सतर्कता बढ़ाई है तस्करों ने अपने डाइवर्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, ये डाइवर्स पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर और अमृतसर सेक्टर में 35 किलोमीटर के इलाके में स्मगलिंग कर रहे हैं।

729 किलो ड्रग्स बरामद
आपको बता दें कि हाल ही में बीएसएफ ने अनऑर्म्ड एरियन वेहिकल, लेजर वाल और थर्मल इमेज का इस्तेमाल करना शुरू किया है, साथ ही जवानों की तैनाती को बढ़ाया है ताकि ड्रग्स की तस्करी को रोका जा सके। बीएसएफ के गार्ड 553 किलोमीटर की सीमा पर तैनात हैं, आईबी ने पिछले तीन सालों में यहां 729 किलो ड्रग्स जिसकी कीमत सैकड़ो करोड़ रुपए है बरामद की है। सबसे अधिक ड्रग्स फिरोजपुर सेक्टर में हुई है, यहां 340 किलो ड्रग्स बरामद किया जा चुका है।
Recommended Video

सतलज और रावी नदी के जरिए आते हैं डाइवर्स
तस्करों के इन नए तरीके की जानकारी तब मिली जब एक इस तस्करी से जुड़े एक व्यक्ती से पूछताछ की गई, उसने बताया कि उसे उसका माल एक डाइवर ने दिया है। आईबी के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि इस काम के लिए प्रशिक्षित डाइवर्स का इस्तेमाल किया जाता है जिनके पास तमाम उपकरण होते हैं, ये सतलज और रावी नदी के जरिए पंजाब में घुसते हैं और व्हाट्सएप के जरिए अपना व्यापार करते हैं। आईबी अधिकारी ने बताया कि हम इनकी धरपकड़ के लिए अलग-अलग तरीकों को अपना रहे हैं, लेकिन स्कूबा डाइवर हमारे लिए असल चुनौती हैं।
किसानो का भी होता है इस्तेमाल
बीएसएफ के जवानों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट आईबी की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। रिपोर्ट के अनुसार स्मगलर गरीब किसानों का भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। कई किसानों को भी गिरफ्तार किया गया है जोकि इस काम में लिप्त हैं। हालांकि बीएसएफ के अधिकारी का कहना है कि स्मगलिंग और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए हम लगातार कदम उठाते आए हैं और हम इसमे काफी हद तक सफल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- लिंग बदलवाने के बाद नौकरी से हटाई गई भारतीय नौसेना की नाविक ने PM को लिखा पत्र, जाएंगी सुप्रीम कोर्ट












Click it and Unblock the Notifications