पाक है या नापाक? गणतंत्र दिवस पर भारत ने दी मिठाई, तो उसने बरसायीं गोलियां

Pakistan troops violate ceasefire on Republic Day
अटारी/श्रीनगर। पड़ोसी पाकिस्तान की फितरत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सैनिकों ने जहां बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों को मिठाईयां बांटीं, वहीं पाकिस्तानियों ने गोलियां बरसायीं। जी हां 26 जनवरी की सुबह पाक ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को भारत के 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तानी रेंजरों को फल एवं मिठाइयां भेंट की। बीएसएफ के अधिकारी और जवान अटारी-वाघा सीमा गेट पर पाकिस्तानी रेंजरों से मिलने के लिए गए। फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला सीमा पर भी बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों को मिठाइयां भेंट की। पूरी सीमा भारतीय सीमा में बिजली के कंटीले तारों से बंद है।

अब चलिये कश्मीर, जहां पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार की सुबह ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी। यह गोलीबारी करीब 3 घंटे तक चली। आर्मी हेडक्वार्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर में एलओसी पर सुबह करीब 6:15 बजे अंधेरे के वक्त पाकिस्तान की ओर से अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। 19 इंफेंट्री डिवीजन के मेजर जनरल अनिल चौहान के अनुसार हमलावरों का मुख्य मकसद सीमा पर बहाल शांति को भंग करना था।

श्रीनगर में आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि करीब तीन घंटे तक चली, इस गोली में तीन घंटे तक कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग तब रुकी जब दोनां देशां के राजदूतों ने बा तकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+