इराक में बंधक बने सभी 39 भारतीय अब भी जिंदा: तालिबान
नयी दिल्ली। आईएसआईएस आतंकवादी संगठन द्वारा बंधक बनाए गए सभी 39 भारतीय जिंदा है। पाकिस्तान के आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने इस बात का दावा किया है कि आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाए गए सभी 39 भारतीय अब भी जिंदा है।

अंग्रेजी अखबार 'द संडे गार्जियन' के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि इसी साल जून में इराक के मोसुल शहर से आईएसआईएस ने 40 भारतीयों को बंधक बना लिया था। जिसमें से 1 भारतीय भागने में कामयाब रहा था। अब भी 39 भारतीय इन आतंकियों के चंगुल में फंसे हुए है।
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में तहरीक ए तालिबान के सूत्रों के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है। इस आंतकी संगठन ने दो बार आईएसआईएस से बात की थी और दोनों ही बात उन्हें सभी भारतीयों के जिंदा होने की जानकारी दी गई।
हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीयों बंधकों के बारे में लोकसभा में ये बयान दिया था कि वो फिलहाल बंधकों के संपर्क में नहीं है, लेकिन छह सूत्रों का दावा है कि वे जीवित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दो विकल्प हैं। एक विकल्प ये कि वो हरजीत के बयान पर भरोसा कर 39 लोगों की तलाश बंद कर दे या फिर सूत्रों की बात पर भरोसा कर तलाश जारी रखें। ये वो यूत्र है जो दावा कर रहे है कि बंधक बनाए गए 39 भारतीय जीवित हैं।












Click it and Unblock the Notifications