पाकिस्तान की ओर से आया जवाब कहा 'हम निश्चित रूप से भारत के चुनाव में रुचि रखते हैं'

ज्ञातव्य है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आतंकवादी सरगना दाऊ इब्राहिम के मामले को लेकर एक निजी टीवी चैनल में साक्षत्कार दिए जाने के दौरान कहा था कि यदि मैं प्रधानमंत्री बना तो दाऊद को भारत वापस लाउंगा। मोदी के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया और दूसरी ओर से भी बयानबाजी शुरु कर दी गई। इतना ही नहीं पाकिस्तान की बयानबाजी को देखते हुए भाजपा की मीनाक्षी लेखी और कांग्रेस के शकील अहमद ने प्रसे वार्ता कर बताया कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications