Pakistan Spy: दिन में बनाता था होटल में खाना, रात में करता था पाकिस्तान के लिए जासूसी, एक गलती से पकड़ा गया
Pakistan Spy: राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार को एक व्यक्ति को पाकिस्तानी जासूस होने के संदेह में हिरासत में लिया गया। सांकड़ा का रहने वाला 30 साल का जिवान खान, को पहले मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) ने पकड़ा और फिर जैसलमेर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
सेना परिसर में घुसते हुए पकड़ा
अधिकारियों की मानें तो जिवान खान जैसलमेर में सैन्य क्षेत्र के भीतर एक रेस्तरां में काम करता था। मंगलवार को उसे सेना स्टेशन के गेट पर परिसर में घुसने की कोशिश करते समय रोका गया। संदिग्ध गतिविधियों के कारण जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो एमआई अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

रिश्तेदार भी हैं पाकिस्तान में
पूछताछ के दौरान, जिवान खान ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसके कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। उसे अब संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) के सामने पेश किया जाएगा, जहां कई सुरक्षा एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ करेंगी।
जैसलमेर के एसपी अभिषेक शिवहरे ने गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया, "एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि उसने पाकिस्तान में किसी से संपर्क किया था। उसके मोबाइल फोन की जांच चल रही है।"
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan: Military Intelligence (MI) has detained a 30-year-old man, Jivan Khan, on suspicion of spying for Pakistan. He previously worked in the Jaisalmer military area and was detained following a conversation on a Pakistani number. Today, he will be sent… pic.twitter.com/UBB8SkdcWg
— ANI (@ANI) August 20, 2025
होटल में बनाता था खाना
शिवहरे ने आगे कहा, "अन्य एजेंसियों को भी उसे अपने निजी ठेकेदारों के माध्यम से वेरिफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वह लंबे समय से कुक के रूप में काम कर रहा था और वर्तमान में एक होटल में कार्यरत है। वह अक्सर दिन में रसोईए का काम करता था हम यहां की कंपनियों को भी निर्देश दे रहे हैं कि वे अपने निजी मजदूरों और ठेकेदारों का पुलिस वेरिफाई कराएं।"
13 अगस्त को भी पकड़ा गया था जासूस
यह जैसलमेर में जासूसी का चौथा संदिग्ध मामला है। इससे पहले 13 अगस्त को चंदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) गेस्ट हाउस के एक संविदा प्रबंधक को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
DRDO की जानकारी कर रहा था लीक
राजस्थान CID के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी आरोपी महेंद्र प्रसाद सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था। आरोप है कि वह फायरिंग रेंज में मिसाइल और हथियार परीक्षण में शामिल DRDO वैज्ञानिकों और सेना अधिकारियों की गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications