सर्जरी से पहले पीएम नवाज ने किया पीएम मोदी को फोन
नयी दिल्ली। ब्रिटेन के एक अस्पताल में मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। इस सर्जरी से पहले पाक पीएम नवाज शरीफ ने सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद मोदी को फोन किया।
बिलावल भुट्टो ने शरीफ को बताया 'मोदी का यार' कहा.. इस्तीफा दें नवाज

फोन पर बातचीत के दौरान भारत के पीएम मोदी ने शरीफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी को पीएम नवाज शरीफ ने अपनी सर्जरी से पहले फोन किया था। पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने शनिवार को शरीफ को शुभकामनाएं दी थी।












Click it and Unblock the Notifications