Delhi Violence: इमरान खान ने किया हिंदी में Tweet, कुमार विश्वास और शिवराज सिंह ने कसा तंज

नई दिल्ली। लगातार आलोचनाओं के शिकार होने के बावजूद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भारत से जुड़े मुद्दों पर अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं, हालांकि हर बार उन्हें मुंह की ही खानी पड़ती है, इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के केंद्र में आ गए हैं, दरअसल इमरान खान ने दिल्ली में CAA को लेकर हुई हिंसा पर दुख जताते हुए हिंदी भाषा में ट्वीट किया था, जिसके बाद वो सीधे लोगों के निशाने पर आ गए और ट्रोल होने लगे, उन पर सबसे तीखा तंज कवि कुमार विश्वास और एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

दिल्ली हिंसा पर पाक पीएम इमरान खान का हिंदी में Tweet

दिल्ली हिंसा पर पाक पीएम इमरान खान का हिंदी में Tweet

दरअसल पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान के ऑफिस की ओर से ट्वीट किया गया था कि दिल्ली के मुसलमानों पर, भारत सरकार के Police और RSS अनतकवाडियो का निर्दई अतांक, भारत के 200 मिलियन मुसलमानों को कातरता की मार्ग पर ले जा सकती है. जिस तरह कश्मीरी, कातरता की मार्ग पर चल पड़े है जो भारतीय घुस्बाथिये फोर्स के खिलाफ लड़कर 100,000 कश्मीरी शहीद हो चुके हैं।

कवि कुमार विश्वास ने चुटकी

कवि कुमार विश्वास ने चुटकी

जिस पर कवि कुमार विश्वास ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा मुंह में क्या है इमरान खान, जो मुंह से ऐसी हिंदी निकल रही है?' तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इमरान को उन्हीं की 'हिंदी' में जवाब देते हुए लिखा, 'जब आतंकवादी अपनी घुसपैठिया फोर्स का निर्दयी आतंक हिंदी भाषा पर कट्टरता से फैलाते हैं तो ऐसा हो जाता है, खान साहब!'

दिल्ली हिंसा में 47 से ज्यादा मौत

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक हुई हिंसा में 47 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों में 10 से अधिक पुलिसवाले भी शामिल हैं। हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

इमरान खान ने पहले भी किया था Tweet

इमरान खान ने पहले भी किया था Tweet

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब इमरान खान की ओर से इस तरह की टिप्पणी की गई है, इससे पहले भी देश के अल्पसंख्यकों के लिए गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पाक कप्तान ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे, इमरान खान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज भारत में हम देख रहे हैं कि अरबों की आबादी वाले परमाणुशक्ति संपन्न देश पर नाजीवाद से प्रेरित आरएसएस विचारधारा का नियंत्रण हो गया है, जब कभी भी नस्लवादी विचारधारा पर आधारित नफरत फैलती है तो यह खूनी संघर्ष की तरफ ही आगे बढ़ती है, ये जो कुछ भी हो रहा है वो सही नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+