नहीं बाज आ रहा पाक अपनी हरकतों से, पुंछ सेक्टर में 2 बार सीजफायर उल्लंघन
श्रीनगर। सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी में जमकर गोलाबारी की। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के यहां दौरे के बाद यह पहला सीजफायर उल्लंघन है।[पाकिस्तान को राजनाथ की खरी-खरी]

पाकिस्तानी सेना ने उसी जगह पर फायरिंग की है जहा कुछ दिन पहले भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाक सेना ने रात तकरीबन 12 बजे फायरिंग शुरु की थी और तकरीबन आधे घंटे तक यह फायरिंग चलती रही थी।
वहीं सुबह एक बार फिर से छह बजे पाक सेना ने फायरिंग शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की साथ ही रॉकेट ग्रेनेड का भी इस्तेमाल पाक सेना की ओर से किया गया।
हालांकि इस गोलाबारी में भारत की ओर से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं भारतीय सेना ने इस फायरिंग का कोई भी जवाब नहीं दिया बल्कि इस फायरिंग के पैटर्न को समझने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications