23-24 अगस्त को दिल्ली में मिलेंगे अजित डोवाल और सरताज अजीज
नई दिल्ली। कई तरह के ड्रामे दिखाने और कई दिनों तक भारत के इंतजार करने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता के लिए हामी भर दी है। पाक ने गुरुवार को इस वार्ता के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया।

23-24 अगस्त को नई दिल्ली में दोनों देशों के एनएसए मिलेंगे। पाक के एनएसए सरताज अजीज इसके लिए भारत आएंगे और भारत के एनएसए अजित डोवाल के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगे। भारत- पाक एनएसए के बीच वार्ता के लिए बात रूस के ऊफा में हुई पीएम नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच बात हुई थी। इस दौरान ही इस वार्ता के लिए हामी भरी गई थी।
दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए पहले एनएसए लेवल की वार्ता का फैसला हुआ था। दोनों देशों के एनएसए के पास वार्ता के लिए मुद्दों की कमी नहीं है। सूत्रों की मानें तो अजित डोवाल, अजीज से सीमा पर जारी सीजफायर वॉयलेशन और आतंकी वारदातों के साथ ही 26/11 के ट्रायल पर भी बात होगी।
जहां पाक के साथ एक सार्थक वार्ता को अंजाम देना भारत का मकसद है तो वहीं कोशिश यह भी रहेगी कि एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से बचा जाए। भारत को उम्मीद है कि बातचीत से कोई नतीजा निकल सकता है।
एक अधिकारी के मुताबिक सभी मुद्दों पर सकारात्मक तरीके से बातचीत होगी और साथ ही कोशिश होगी कि आगे भी इसी तरह की बातचीत का रास्ता खुला रहे।












Click it and Unblock the Notifications