राजस्थान के पोखरण में संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पाक का जासूस होने की बात कही जा रही है। ये गिरफ्तारी राजस्थान के पोखरण से हुई है। संदिग्ध का नाम शाहीद गिलानी है। उसकी गतिविधियों को संदिग्ध देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है। उससे पूछताछ कर एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उसका आईएसआई या पाक के किसी दूसरे संगठन से क्या कोई ताल्लुक हैं। अभी उसको लेकर ज्यादा जानकारी खुफिया एजेंसियों ने नहीं दी है।

पिछले एक साल में सरहदी इलाकों में 20 से ज्यादा जासूस पकड़े गए हैं। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर संदिग्ध पाक जासूस पकड़े जाने का ये पहला मामला नहीं है। इसी साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पोखरण से ही दो सऊदी अरब के नागरिकों को गिरफ्तार किया था, इनके पास से सेटेलाइट थुरिया फोन भी बरामद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications