पाकिस्तान को चेतावनी, अपनी भलाई चाहता है तो आतंकवाद त्यागे: नायडू

पाकिस्तान को चेतावनी, अपनी भलाई चाहता है तो आतंकवाद त्यागे: नायडू

नई दिल्ली। पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर एक बार फिर से भारत ने चेतावनी दी है। भारत के उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने पाकिस्तान को आतंकवाद को त्यागने की सलाह दी और कहा कि पाकिस्तान अपनी भलाई चाहता है तो वो आतंकवाद को त्यागे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी, पड़ोसियों और दुनिया की भलाई के लिए निर्णायक ढंग से आतंकवाद को त्याग देना चाहिए।

Recommended Video

    Venkaiah Naidu की PAK को खरी-खरी, भलाई चाहता है तो आतंकवाद बंद करे। वनइंडिया हिंदी
     Pakistan must decisively abjure terrorism for its own good: M Venkaiah Naidu

    गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 18वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि पाकिस्तान अपनी भलाई के लिए आतंकवाद का त्याग करें। उन्होंने कहा कि आतंकवाद न केवल अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बल्कि 120 सदस्यीय इस संगठन के मूल सिद्धांतों के लिए भी एक सबसे बड़ा विनाशकारी खतरा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को लेकर हमारी सोच मौजूदा केंद्र पाकिस्तान की ओर जाती है।

    उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा भारत समेत अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमापार से आतंकवाद चलाने की पाकिस्तान की पुरानी नीति को सही ठहराने पर अफसोस जताया और कहा कि आतंकवाद पर पाकिस्तान का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को विश्व समुदाय का विश्वास जीतने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+