पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें तो हमें खतरा, दाऊद को भी चेताया

पाकिस्तानी गृह मंत्री ने दावा किया कि यदि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो इससे क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी के मुताबिक खान ने कहा कि भारत में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता का उकसावे वाला और निंदनीय बयान पाकिस्तान के खिलाफ बैर की आखिरी सीमाओं को छू गया है।
खान ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि पाकिस्तान दाउद को शरण दे रहा है और वह पाकिस्तानी सरजमीं से अभियान चला रहा है, उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि न तो पाकिस्तान कोई कमजोर देश है ना ही पाकिस्तानी राष्ट्र इस तरह से गैर जिम्मेदाराना बयानों से प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति के लिए पाकिस्तान की कोशिशों को उसकी कमजोरी नहीं माना जाना चाहिए।
मोदी ने सबक नहीं सीखा'
चौधरी निसार अली ख़ान ने गुजरात दंगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में अपनी 'शर्मनाक' हरक़तों से सबक शायद नहीं सीखा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति के लिए प्रयासों को पाकिस्तान की कमज़ोरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा, भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है और एक संभावित प्रधानमंत्री की ओर से इस तरह का बयान, उकसाने वाला है और भर्त्सना करने योग्य है क्योंकि इसमें अपनी आख़िरी हद पार करते हुए पाकिस्तान के प्रति दुश्मनी का रवैया दिखाया गया है। चौधरी निसार अली ख़ान कहा कि मोदी अगर भारत के प्रधानमंत्री बने तो क्षेत्र में अस्थिरता का ख़तरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग ये समझते हैं कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपे हैं और उसकी धरती पर किसी तरह की मुहिम छेड़ने की सोचते हैं तो उन्हें ये जान लेना चाहिए कि पाकिस्तान कमज़ोर मुल्क नहीं है और इस तरह की धमकियों से नहीं डरता है।












Click it and Unblock the Notifications