बेनकाब हुआ पाकिस्तान, भारत के खिलाफ किया था लड़ाकू विमान F-16 का इस्तेमाल!
नई दिल्ली। भारत की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के जवाब में उसने अमेरिका में बने एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया इसको लेकर उसका झूठ बेनकाब हो गया है। भारत की ओर से एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि पाक ने एफ-16 का इस्तेमाल नहीं किया।

लेकिन हमले के पांच दिन बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रई शाह महमूद कुरैशी ने नेशनल असेंबली में दावा किया था कि उन्होंने 27 फरवरी को दो पायलट पकड़े थे। उनमें से एक विंग कमांडर नौमान अली खान थे, जिसे भारतीय विमान पर हमला करने के लिए उनकी पाकिस्तान विधानसभा में प्रशंसा हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विंग कमांडर खान के पास एक दशक से अधिक का फ्लाइंग रिकॉर्ड है और वह एक कैरियर एफ -16 पायलट हैं। जबकि पाकिस्तान लगातार ये कहते आ रहा है कि उसने भारत के साथ तनाव के बीच एफ-16 का इस्तेमाल नहीं किया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नौमान अली खान ने जुलाई 2010 में नेवादा के नेलिस बेस में अमेरिकी वायु सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिए थे। इसका फोटो भी सामने आया है। जिसमें विंग कमांडर नौमन अली खान को नेलिस बेस में एक समूह के साथ तस्वीर भी है। इस तस्वीर से पाकिस्तानी पायलट के एफ -16 के उड़ान भरने की पुष्टि की और संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित हवाई युद्ध खेलों में से एक में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद पाकिस्तान के नेशनल डे की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें विंग-कमांडर नौमान अली खान को क्लिप में देखा गया है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोले भारत की तरफ से टला नहीं है खतरा, किसी भी हद तक जा सकते हैं मोदी












Click it and Unblock the Notifications