गुरु नानक की 549वी जयंती पर पाकिस्तान ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए 3,800 वीजा
नई दिल्ली। पाकिस्तानी उच्चायोग ने मंगलवार को कहा कि गुरु नानक की 549वी जयंती समारोह से पहले पाकिस्तान ने भारत के सिख तीर्थयात्रियों के लिए 3,800 से अधिक वीजा जारी किए हैं। उच्च आयोग ने एक बयान में कहा, 'नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 21 से 30 नवंबर तक पाकिस्तान में बाबा गुरु नानक देव जी के 549 वें जन्मदिन की सालगिरह समारोह में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 3,800 से अधिक वीजा जारी किए हैं।'

धार्मिक शरणार्थियों के दौरे पर भारत-पाकिस्तान प्रोटोकॉल 1974 के तहत भारत से बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री हर साल विभिन्न धार्मिक त्योहारों के लिए पाकिस्तान जाते हैं। पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा जारी किए गए 3,800 वीजा में भारतीय के अलावा दूसरे देशों के सिख भी शामिल है।
बयान के अनुसार, हाल के वर्षों में गुरु नानक की जयंती के लिए सिख तीर्थयात्रियों को जारी किए गए वीजा की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके लिए दोनों देशों के बीच 3,000 से अधिक वीजा के लिए आपसी सहमती बनी है। बता दें कि रविवार को अमृतसर में निरंकारी संप्रदाय की प्रार्थना सभा में ग्रेनेड हमले के बाद यह पाकिस्तान की तरफ से खबर आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत और 20 लोगों की मौत हुई थी।
मंगलवार के भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने अपने बयान मे कहा कि गुरु नानक की 55वीं वर्षगांठ को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने मानवीय सद्भावना को देखते हुए 3,800 से अधिका वीजा जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications