अब्दुल बासित ने किया अनुपम को फोन, अनुपम ने कहा, 'नो थैंक्स'
नई दिल्ली। मंगलवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को वीजा देने से इंकार करने पर खूब ड्रामा हुआ। बुधवार को इन सबके बाद पाक हाईकमिश्नर अब्दुल बासित ने बॉलीवुड एक्टर को वीजा के लिए कॉल किया।

लेकिन अनुपम ने बासित को नो थैंक्स कहा और उन्हें साफ क र दिया कि वह अब कभी भी पाकिस्तान नहीं जाएंगें। अनुपम को कराची में होने वाले एक लिट्रेचर फेस्टिवल में बतौर अतिथि शिरकत करनी थी। लेकिन उन्हें पाक ने वीजा नहीं दिया था।
कश्मीर पर बात करने की वजह से पाक को अनुपम से है समस्या
अनुपम के अलावा सभी 17 लोगों को पाक ने वीजा जारी किया था। अनुपम के मुताबिक अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है और उन्होंने किसी और को अप्वाइंटमेंट दे दिया है।
अनुपम खेर ने इस पर ट्वीट किया और लिखा, 'मुझे कॉल करने और कराची का वीजा ऑफर करने के लिए शुक्रिया अब्दुल बासित जी। मैं इसकी सराहना करता हूं लेकिन बदकिस्मती से अब मैंने अपनी डेट्स किसी और को दे दी हैं।'
बासित ने अनुपम को फोन करके इस मामले पर दुख जाहिर किया और साथ ही वीजा न मिलने पर हुए कनफ्यूजन पर सफाई दी।
मंगलवार को पाक हाई कमीशन की ओर से इस पूरे मसले पर कहा गया था कि अनुपम खेर की ओर से वीजा के लिए जरूरी सभी डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले हैं। जबकि अनुपम खेर ने इस दावे को गलत बताया था। अनुपम ने कहा था कि पाक हाईकमीशन के इस रवैये से वह काफी दुखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications