करतारपुर कॉरिडोर पर अगस्त में होनी थी बैठक, अब पाकिस्तान नहीं दे रहा है जवाब

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह लगातर इस मुद्दे को लेकर भारत पर दवाब बनाने की कोशिश रहा है। भारत ने पाकिस्तान को व्यवस्था बनाने और करतारपुर कॉरिडोर के अंतरिम संपर्क मार्ग को अंतिम रूप देने के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में तकनीकी स्तर की बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था। जिसका पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Kartarpur corridor

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान को करतारपुर कॉरिडोर के अंतरिम संपर्क मार्ग को अंतिम रूप देने के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में तकनीकी स्तर की बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अभी तक इस्लामाबाद की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारत सरकार उम्मीद लगा रही है कि, इस्लामाबाद प्रस्तावों पर जल्द ही प्रतिक्रिया देगा। इस बैठक में नोडल बिंदुओं के बीच तीर्थयात्रियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए तंत्र विकसित करने पर भी बात होनी थी

सूत्रों ने बताया कि, करतारपुर कॉरिडोर के शुरू होने के बाद पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सिस्टम बनाने पर भी चर्चा की जानी थी। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इस बैठक को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। भारत की ओर से उन्हें रिमाइंडर भी जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए तौर-तरीकों पर समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्ताव भी साझा किए थे।

सूत्रों ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती के लिए समय पर करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए पाकिस्तान इन प्रस्तावों पर तेजी से प्रतिक्रिया देगा। पाकिस्तान ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वाराअनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मद्देनजर भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कम करने के लिए एकतरफा निर्णय किया था। हालांकि उसने कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर पर काम योजना के अनुसार जारी रहेगा। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान भारत के प्रस्तावों का जवाब नहीं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+