पाक ने चेताया, बॉर्डर पर आत्मघाती हमले की फिराक में आतंकी!

नई दिल्ली। इस्लामाबाद ने पंजाब स्थित भारत-पाक बॉर्डर पर आत्मघाती हमले को लेकर एलर्ट जारी किया है। इस एलर्ट के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां और पंजाब पुलिस चौंकन्नी हो गई हैं।

पाकिस्तान नेशनल काउंटर टेररिज़्म अथॉरिटी ने मंगलवार को पंजाब के होम सेक्रेटरी को ख़त लिखकर इस एलर्ट के बारे में बताया।

Terrorist attack

बॉर्डर पर हो सकता है हमला!

उनके मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान, फज़लउल्लाह ग्रुप 13, 14 और 15 अगस्त को लाहौर के बाघा बॉर्डर और कसूर के गांडा सिंह बॉर्डर पर परेड के दौरान हमले की तैयारी में है।

पाकिस्तान से मिली जानकारी के मुताबिक दो आत्मघाती हमलावर हमले की फिराक में है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण पाकिस्तान में सुरक्षा के चाक-चौबंद उपाय किए गए हैं।

मीटिंग के बाद भारत को दिए इनपुट

इन्हीं सुरक्षा उपायों के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने नेशनल एक्शन प्लान की टीम के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी। इसके बाद भारत के साथ ये जानकारी साझा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+