पाक सीसीटीवी कैमरों से कर रहा भारतीय चौकियों की निगरानी
नई दिल्ली। एक तरफ जहां पीएम मोदी रूस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से संबंधों को बेहतर करने की कोशिशें कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पाक भारतीय सीमा की चौकियों की निगरानी के लिए खुफिया चीनी कैमरे लगा रहा है।
गृह मंत्रालय को इस बाबत रिपोर्ट भेजी गयी है कि पाक भारतीय चौकियों की जासूसी कर रहा है। वहीं बीएसएफ ने पाक की इस नापाक हरकत के लिए पाकिस्तानी रेंजर से कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही सख्त लहजे में कहा है कि पाक इस तरह की हरकतों से बाज आए।
भारत ने पाकिस्तान के रेंजरों से कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 500 मीटर भीतर के दायरे में कुछ भी लगाना नियमों का उल्लंघन है। आपको बता दें कि पाक ने 200 से 300 मीटर के दायरे में हाई इंटेंसिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाय हैं। यही नहीं 15-15 फीट के उंचे पोल पर लगे यह कैमरे काफी दूर तक भारतीय सीमा के अंदर की गतिविधि पर नजर रख सकते हैं।
सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात जवानों की वीरगाथा
पाकिस्तान ने इन कैमरों के चलाने के लिए सोलर पैनल भी लगाये हैं जिससे हर वक्त यह सुचारू रहें और पल-पल की गतिविधियों को पाक रेंजरों को जानकारी मिलती रहे।













Click it and Unblock the Notifications