Pakistan Earthquake: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप, आधी रात को हिली धरती
Pakistan Earthquake: भारत से तनाव के बीच 9-10 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 1:44 बजे (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 29.67 डिग्री उत्तर और 66.10 डिग्री पूर्वी अक्षांश-देशांतर पर धरती से 10 किलोमीटर नीचे था।
पाकिस्तान में हाल-फिलहाल में आया ये चौथा भूकंप है। इससे पहले 5 मई को दो बार पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पाक में 30 अप्रैल को भी 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है। 12 अप्रैल को भी तीव्रता 5.8 वाले झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के झटके क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए, हालांकि अभी तक किसी महत्वपूर्ण क्षति या हताहत होने की कोई रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ दिन पहले, पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
पाकिस्तान कर रहा झूठा प्रचार
इस बीच, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, गुरुवार रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों, नागरिक ढांचे और कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उकसावे वाली कार्रवाई की।
विक्रम मिस्री ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई का "उचित, संतुलित और जिम्मेदार" तरीके से जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया, जिसमें कहा गया कि भारत ने अमृतसर जैसे शहरों को निशाना बनाया और इसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ने की कोशिश की।
विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान अपने ही हमलों से इनकार कर रहा है और यह उसकी पुरानी आदत का हिस्सा है, जिसमें वह दुनियाभर को गुमराह करने की कोशिश करता है। उन्होंने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को भी गलत बताया और कहा कि यह सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश है।
मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान का यह व्यवहार उसकी धोखेबाज़ी की पुरानी नीति को दिखाता है, जिसमें वह हमेशा सच्चाई से बचने और झूठ फैलाने का काम करता आया है।
ये भी पढ़ें: India Pakistan War: सऊदी के मंत्री पहुंचे समझाने, मगर पाकिस्तान ने फिर उगला ज़हर! क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications