India Pakistan War: सऊदी के मंत्री पहुंचे समझाने, मगर पाकिस्तान ने फिर उगला ज़हर! क्या है मामला?
India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच इसके समाधान के लिए सऊदी अरब लगातार प्रयास कर रही है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) के उप विदेश मंत्री आदेल अल-जुबैर भारत के दौरे के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से मुलाकात की। इस बैठक में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर भी मौजूद रहे।

पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?
सऊदी के उप विदेश मंत्री के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Shahbaz Sharif) से मुलाकात के बाद पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि, पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान सरकार ने तनाव कम करने की दिशा में सऊदी सरकार के राजनयिक प्रयासों की सराहना की है।
8 मई को भारत के दौरे पर थे सऊदी के उप विदेश मंत्री
सऊदी के उप विदेश मंत्री आदेल अल-जुबैर गुरुवार (8 मई ) को भारत के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। सऊदी के उप विदेश मंत्री का दिल्ली और इस्लामाबाद दौरा भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।
एस. जयशंकर के की थी मुलाकात
वहीं सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री आदेल अल-जुबैर के साथ बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'आज सुबह सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री @AdelAljubeir के साथ अच्छी बैठक हुई। आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया।'
पाकिस्तान पर भारत ने कसा शिकंजा
बता दें कि, भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत पाकिस्तान के हर नापाक हमले का माकूल जवाब दे रहा है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे माहौल बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications