राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में AFSPA हटाने को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- अब वो दिन दूर नहीं

Rajnath Singh on Pakistan: केंद्रीय रक्षा मंत्री जम्मू में राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो हम सीमा पार हमला कर सकते हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं है। दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। ऐसे में अगर पाकिस्तान नहीं सुधरता है तो हमा सीमा पार हमला कर सकते हैं। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को पुलवामा हमले की याद दिलाते हुए जमकर हमला किया।

सीमा पार हमला करने में भारत सक्षम: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि जब सीमा पार से पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलवामा हमला किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खत्म करने के लिए जवानों को दूसरी तरफ भेजने का निर्णय लेने में 10 मिनट भी नहीं लगाए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उरी और पुलवामा हमलों के बाद पीएम को निर्णय लेने में 10 मिनट भी नहीं लगे। हमारे जवान आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सीमा पार चले गए। हमने सफलतापूर्वक एक संदेश भेजा। दुनिया को पता है कि भारत अब वह नहीं रहा जो पहले हुआ करता था। अगर जरूरत पड़ी तो भारत सीमा पार हमला कर सकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार जब जम्मू-कश्मीर में शांति लौट आएगी तो सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (अफस्पा) को केंद्र शासित प्रदेश से हटा दिया जाएगा। हमने पूर्वोत्तर में उग्रवाद की समस्या को नियंत्रित कर लिया है और हमारी सरकार वामपंथी उग्रवाद को भी नियंत्रित करने में सफल रही है। आज पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों से AFSPA हटा दिया गया है। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब स्थायी शांति बहाल होगी। तब जम्मू-कश्मीर में भी AFSPA हटा दिया जाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और कद बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत दुनिया में भारत का कद और ऊंचा हुआ है। पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था, तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन अब, भारत जो कहता है, उसे दुनिया ध्यान से सुनती है।

यह भी पढ़ें- 'PoK भारत का हिस्सा था और रहेगा', जम्मू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, ओबामा को भी दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+