पाक का दोहरा रवैया, दबाव के चलते बुरहान वानी को शहीद बताया

नई दिल्ली। कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जिस तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर शोक जताया और बुरहान वानी की मौत को दुखत बताया था उसके पीछे की राजनीति अब खुलकर सामने आ गयी है।

वादी में हिंसा भड़काने का सालाना खर्च 100 करोड़, पत्थर फेंकने की कीमत 500 रुपए

Pakistan declared Burhan Wani martyr under immense pressure says foreign secretary

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज हुसैन खोकर ने चीन की राजधानी बीजिंग में एक कार्यक्रम के दौरान पाक के दोहरे चरित्र को दुनिया के सामने उजागर कर दिया। उन्होंने कहा कि हिजबुल के कमांडर को पाकिस्तान ने भारी दबाव में आकर शहीद बताया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो कश्मीर में सुरक्षा जवानों से मुठभेड़ में मारे गये बुरहान की याद में 19 जुलाई को काला दिवस मनाया जाने की योजना के पीछे भारी दबाव था।

रियाज हुसैन ने कहा कि शुरुआत में पाकिस्तान ने इस घटना पर बहुत ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी थी लेकिन मीडिया और लोगों के दबाव के आगे सरकार को अपना रुख बदलने पर मजबूर होना पड़ा और इसे भावनात्मक मामला बताकर बुरहान को शहीद घोषित किया गया।

रियाज ने कहा कि भारत और पाक को इन हालातों से पार पाना होगा और इसे हात से बाहर नहीं जाने देना है। लेकिन हमारे लिए इस मुद्दें को अंतर्राष्ट्रीय मंच की नजर में लाना मजबूरी था। उन्होंने कहा कि बुरहान को हर कश्मीरी पाकिस्तानी शहीद मानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+