संसद पर हमला कर सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेगा पाक!
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से किए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत में आतंकी हमलों की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (ISI) परेशान हो गई है।
ISI ने जैश से कहा...
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आईएसआई ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोह्म्मद से कहा है कि कैसे भी कर के हमला कर सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लिया जाए।
जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर संसद पर हमले की तैयारी कर रही है।
ये है उनका निशाना
अखबार के अनुसार भारतीय खुफिया एजेंसी और जम्मू और कश्मीर की सीआईडी को बारे में सुरक्षाबलों की ओर से सतर्क कर दिया गया है।
भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार फिदायीन अगर संसद पर हमला करने में असफल होते हैं तो वो दिल्ली सचिवालय, लोटस टेंपल और अक्षरधाम मंदिर पर हमला कर सकते हैं।
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अगर किसी प्रमुख स्थान पर हमला नहीं कर पाए तो वो भीड़-भाड़ वाले स्थान पर भी हमला कर सकते हैं।
सुरक्षा स्थिति का जायजा
अखबार के अनुसार आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा संसद के बनाए वीडियो के बाद सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया था।
गौरतलब है कि बीते दिनों सूचना थी कि दो फिदायीन दिल्ली के तरफ आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के पास घातक हथियार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications