Ceasefire के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान का धोखा! कश्मीर में फायरिंग, उधमपुर में ड्रोन हमला!
India Pakistan Cease Fire: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। शनिवार शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू हो गया है। इसक बावजूद पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। कश्मीर के कई इलाकों में गोली की आवाज आ रही है। वही जम्मू के उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए जिसे भारत ने गिरा दिया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने फायरिंग का वीडियो शेयर किया
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला ने एक वीडिया शेयर किया जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा रही है। सीएम अबदुल्ला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'यह कोई युद्ध विराम नहीं है। श्रीनगर के बीच में हवाई रक्षा इकाइयों ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है।'
आर्मी यूनिफार्म में संदिग्ध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RS पुरा में फायर खुला हुआ है। यहाँ शाम को मिलिटेंट ने इंफ़्लीट्रेट करने की कोशिश की थी। लोकल्स ने आर्मी यूनिफार्म में संदिग्ध दिखाई देने की रिपोर्ट की थी। फिलहाल RR ने कॉर्डन डाला हुआ है। श्रीनगर में लगातार में धमाके हो रहे हैं। बांदीपुरा में ड्रोन होवर कर रहे हैं।
शाम 5 बजे से लागू है सीजफायर
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों ने शनिवार शाम 5 बजे से यह सीजफायर (Cease fire) लागू करने की घोषणा कर दी थी। भारत के विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इसकी जानकारी दी।
DGMO स्तर पर हुई बातचीत
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है कि, आज (10 मई) दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) ने भारतीय DGMO को कॉल किया। दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी कि,भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को भारतीय समयानुसार आज शाम 17:00 बजे से रोका जाएगा। इसके बावजूद कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक फायरिंग की खबर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications