Big Breaking: पाकिस्तानी सेना ने LoC पर की रातभर गोलीबारी, जवाब में इंडियन आर्मी ने कर दी गोलियों की बौछार!

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ। खबर में अधिक जानकारी के लिए फिलहाल इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले के तीन दिन बाद (एलओसी) पर कई पाकिस्तानी चौकियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा रात भर गोलीबारी की गई है। हाल के दिनों में ऐसी कोई असामान्य घटना नहीं हुई। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

INDIAN ARMY

इससे पहले पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों को कुछ गतिविधियां देखने को मिली थीं। जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया और घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी

वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जाने वाले हैं कश्मीर

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द ही श्रीनगर और उधमपुर के लिए रवाना होंगे। उनका कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है। वे घाटी में चल रहे सुरक्षा हालात और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के प्रयासों की समीक्षा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+