पाक ने पुंछ में तोड़ा सीजफायर तो इंडियन आर्मी ने दिया जवाब

पाक ट्रूप्स की ओर से छोटे और ऑटोमैटिक की मदद से एलओसी पर फायरिंग की गई। सीजफायर वॉयलेशन का यह मामला जम्मू के पुंछ जिले का है। पाक की इस हरकत के बाद भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है।
जम्मू में डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट मनीष मेहता ने सुबह करीब 11:30 बजे पाक की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई है। इस फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने अपनी पोस्ट्स पर पोजीशन ली और पाक की क्षमता वाले
हथियारों की मदद से फायरिंग का जवाब दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल मेहता के मुताबिक एलओसी पर इस फायरिंग की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि पाक की 641 मुजाहिद रेजीमेंट की ओर से एलओसी पर फायरिंग की गई थी। पुंछ के शेर शक्ति में स्थित भारतीय पोस्ट पर पाक रेजीमेंट की ओर से फायरिंग की गई।
नागरोटा स्थित 16 कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल केएस सिंह ने हाल ही में बताया था कि भारतीय सेना को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह पाक ट्रूप्स की ओर से होने वाले किसी भी तरह के सीजफायर वॉयलेशन, फायरिंग और फिर घुसपैठ की हरकतों का सही और तुरंत जवाब दें।
जुलाई में पाक की ओर से आठ बार सीजफायर वॉयलेशन किया जा चुका है। जून में पाक ने जम्मू स्थित अंतराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पांच बार फायरिंग कर सीजफायर का वॉयलेशन किया है। वहीं अप्रैल और मई माह के दौरान एलओसी पर 19 सीजफायर वॉयलेशन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications