महबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान

नई दिल्ली- पीडीपी (PDP) अध्यक्ष और जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कश्मीर समस्या को लेकर अब नए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को कश्मीर समस्या का एक स्टेकहोल्डर बताते हुए ये साफ कहा है कि बिना उसे साथ लिए इसका समाधान हो ही नहीं सकता।

Pakistan a stakeholder in Kashmir problem, involve it too:Mehbooba Mufti

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने सोमवार को पाकिस्तान को कश्मीर समस्या का एक स्टेकहोल्डर बताया है। उन्होंने इस समस्या के हल के लिए उसे भी प्रक्रिया में शामिल करने की हिमायत की है। एक ट्वीट में महबूबा ने लिखा है, "1947 से ही हर सरकार ने कश्मीर को सिर्फ सुरक्षा के नजरिए से देखा है। यह एक राजनीतिक समस्या है, जिसका राजनीतिक समाधान पाकिस्तान समेत सभी स्टॉकहोल्डर्स (stakeholders) को शामिल करके निकालने की जरूरत है। "

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) पर इस समस्या का ताकत के दम पर जल्दबाजी में हल ढूंढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसा करना बेहद हास्यास्पद होगा।

गौरतलब है कि सोमवार को अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा पर दिल्ली में एक बैठक की है, जिसमें उन्हें जम्मू एवं कश्मीर, खासकर सीमावर्ती इलाकों के हालातों के बारे में आगाह किया गया है। महबूबा का ताजा बयान ऐसे समय में आया है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने साफ किया हुआ है कि जब तक पाकिस्तान भारत विरोधी आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाता उसके साथ किसी तरह की बातचीज नहीं की जाएगी। लेकिन, लगता है कि लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद महबूबा ने सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के विवाद को हवा देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+