पाक ने दिखाये भारत को तेवर, दोनों देशों के बीच रद्द हो सकती है एनएसए वार्ता
नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच वार्ता एक बार फिर से खटाई में पड़ गयी है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित एनएसए स्तर की वार्ता को भारत रद्द कर सकता है।
दरअसल जिस तरह पाकिस्तान ने एक बार फिर एनएसए स्तर की वार्ता से पहले अलगावादी नेताओं से मुलाकात करने का फैसला लिया, उसने एक बार फिर से भारत-पाक की वार्ता में खलल में डाल दी है।

भारत ने पाकिस्तान को यह साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज भारत दौरे में अलगाववादी नेताओं से बातचीत करेंगे तो दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की बातचीत संभव नहीं है।
भारत के इस सुझाव पर पाकिस्तान ने भी सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि भारत वार्ती की शर्तें निर्धारित नहीं कर सकता है। ऐसे में जिस तरह से दोनों देशों ने अलगावादी नेताओं से मुलाकात के बारे में बयान दिये हैं, उससे इस बात की संभावना काफी प्रबल है कि दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर वार्ता खतरे में पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications