पाक आतंकी नौका: सामने आया वीडियो, लोशाली का जवाब ‘असंतोषजनक’
दिल्ली। पिछले साल 31 दिसंबर की रात पोरबंदर में पाकिस्तानी बोट मामले में आय तटरक्षक ने वीडियो जारी किया है। तटरक्षक ने पाकिस्तान की नौका विस्फोट मामले में बी के लोशाली के बयान का जवाब देने के लिए ये वीडियो जारी किया है। कोस्ट गार्ड ने लोशाली के बयान पर असंतोष जताते हुए उनके खिलाफ शुक्रवार को ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दिया।

आपको बता दें कि लोशाली ने मंगलवार को सरकार के इस दावे पर सवाल उठाते हुए बयान दिया था कि पाकिस्तान की एक नौका पर सवार चालक दल ने नौका को विस्फोट में उड़ा दिया था। जबकि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रक्षा मंत्रालय और तटरक्षक ने कहा था कि जब तटरक्षक के पोतों ने नौका का पीछा किया तो उस पर सवार चार लोगों ने इसे जला दिया।
लोशाली के बयान पर तटरक्षक ने 18 फरवरी को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके जबाव को उन्होंने अंसतोषजनक पाया है। इसलिए प्रक्रिया के अनुसार तफ्तीश करके तथ्यों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि तटरक्षक ने पोरबंदर तट के पास 31 दिसंबर को किए गए पूरे अभियान की एक सीडी पत्रकारों के बीच अपने इस दावे के समर्थन में बांटी है कि पाकिस्तानी लोगों ने नौका को उड़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications