पाकिस्तानी हैकरो ने हैक की गुजरात सरकार की साइट
नई दिल्ली। भारत-पाक के बीच सीमा पर तनाव के बाद अब साइबर जंग भी शुरु हो गयी है। पाकिस्तान के साइबर साइबर अपराधियों ने गुजरात सरकार की वेबसाइट को हैक करके उसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर डाली है। साइबर अपराधियों ने इस साइट को 'पाकिस्तान साइबर माफिया हैकर्स का नाम दिया है।

पाकिस्तान के साइबर हैकरो ने शनिवार को गुजरात सरकार की ई-ग्यान की साइट को हैक कर लिया। इसके साथ ही तीन अन्य वेबसाइटों को भी हैक करके उसपर अभद्र टिप्पणी की है। हैकरों ने कुल पांच साइटों को हैक किया है जिनमें दो गुजरात सरकार की साइटें हैं।
जिन साइटों को हैक किया गया है उनमें एक उच्च शिक्षा आयुक्तालय की वेबसाइट www.egyan.org.in और दूसरी है अहमदाबाद कृषि उत्पादन समिति की वेबसाइट (APMC) - www.apmcahmedabad.com है। हैक करने के बाद हैकरो ने फेसबुलक पर लिखा है कि यह 'पाकिस्तान साइबर माफिया हैकरों द्वारा हैक किया गया', 'पाकिस्तान की ताकत को महसूस करो', 'पीके-रोबोट यहां था' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद'।
हालांकि जानकारी मिलते ही सरकार ने अभद्र टिप्पणी को हटा दिया है। साथ ही साइट की फिर से देखरेख का काम चल रहा है और इस दौरान इसे ऑफलाइन रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करेगी।












Click it and Unblock the Notifications