पाक नौका ब्लास्ट: बोट जलने के 3 दिन बाद तक ON था आतंकियों का फोन
नयी दिल्ली। 31 दिसंबर की रात को गुजरात के पोरबंदर समुद्री रास्ते से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकियों के नापाक मंसूबों पर कोस्टगार्ड और सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया। पकड़े जाने की आशंका देखते हुए बोट में बैठे चारों आतंकियों ने खुद को ब्लास्ट के जरिए उड़ा लिया। अब इस मामले में जांच एजेंसियों ने नया खुलासा किया है।
मामले की जांच कर रही जांच एजेंसियों की माने तो पाकिस्तानियों के बोट डूबने के 3 दिन बाद तक संदिग्ध आतंकियों के सैटेलाइट फोन ऑन रहे थे। अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के मुताबिक जांच एजेंसियों को इस बावत सबूत हाथ लगे है। इसके मुताबिक आतंकियों के पास 2 सैटेलाइट फोन थे जो नाव के डूबने के 3 दिन बाद तक ऑन रहा था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों नंबरों को नेशनल टेक्निकल रिसर्च संगठन की निगरानी पर रखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इसी सैटेलाइन नबंर के जरिए कोस्टगार्ड को समुद्र में संदिग्ध पाक नौका की जानकारी मिली थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों के इन फोन पर थाइलैंड और यूएई के नंबरों से फोन किया जाता था।













Click it and Unblock the Notifications