Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी खतों पर ब्रेक! पाकिस्तान से डाक और पार्सल पूरी तरह बंद करने का फैसला
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच भारत सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।
सरकार ने अब पाकिस्तान से आने वाले पत्र पर पाबंदी लगा दी है। इस फैसले को लेकर संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने सूचना जारी की है।

डाक विभाग ने क्या कहा?
डाक विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि, भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पाकिस्तान से आने वाले सभी श्रेणियों के इनबाउंड मेल और पार्सल का आदान-प्रदान, वायु मार्ग एवं स्थलीय मार्ग दोनों के माध्यम से, तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। यह निर्णय सुरक्षा, कूटनीतिक और परिचालन कारणों के मद्देनज़र लिया गया है।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी परिवार की वापसी पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला?
भारत सरकार द्वारा लिए गए कड़े कदम
बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद से ही सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर कई प्रतिबंध लगा चुका है। जिसमें सिंधु जल समझौता भी शामिल है।
- सिंधु जल समझौता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
- अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) को पूर्णत बंद कर दिया गया है।
- पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया गया है।
- SAARC वीज़ा छूट योजना के अंतर्गत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
- भारत का एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) पाकिस्तान के विमानों के लिए बंद कर दिया गया है।
26 लोगों की हुई थी मौत
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमलावरों ने बैसरान घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटनास्थल के वीडियो में चारों तरफ अफरा-तफरी और हमलावरों को अंधाधुंध गोलीबारी करते देखा गया।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का खतरा! पाक ने राजस्थान सीमा पर तैनात किए चीनी टैंक












Click it and Unblock the Notifications