पहलगाम हमला: जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकियों के घर नेस्तनाबूद, कौन हैं वे? कहां से आए थे? पूरी डिटेल आ गई
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा बलों ने घाटी में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक नेता समेत छह आतंकवादियों के घरों को तोड़ा है। शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग में इन आतंकियों के घर थे, जो अब मिट्टी में मिला दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं आइए जानें ये आतंकी कौन हैं और कहां रहते थे?
जिन आतंकियों के घर तोड़े गए हैं, उनके नाम हैं, आतंकी आदिल ठोकेर (अनंतनाग), आतंकी शाहिद अहमद कुटी (शोपियां) , आतंकी हारिस अहमद (पुलवामा) , आतंकी आसिफ शेख (त्राल) , आतंकी हारिस अहमद (पुलावामा), आतंकी एहसान उल हक (पहलगाम)। इसमें से सबसे खतरनाक आतंकी आदिल ठोकेर है, इसी ने पहलगाम हमले के आतंकियों की मदद की थी। वहीं आतंकी शाहिद अहमद कुटी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है।

🔴 1. Adil Ahmed Thoker: आतंकी आदिल ठोकेर (अनंतनाग)
आतंकी आदिल अहमद ठोकेर पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी है। पहलगाम हमले के आतंकियों की मदद इसी ने की थी। आदिल 2024 में भारत लौटने से पहले 2018 में छात्र वीजा पर पाकिस्तान गया था। आदिल अहमद बिजबेहरा के एक छोटे से गांव गुरी का रहने वाला है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आदिल ने पाकिस्तान से एक आतंकी को भारत में घुसाने में मदद की थी।
साल 2018 में वैध छात्र वीजा पर आदिल पाकिस्तान गया था। जिसके बाद उसने सीमा पार से चल रहे आतंकी संगठनों के हैंडलरों से संपर्क साधा। पाकिस्तान में वह 8 महीने रहा...इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों की नजरों बचते रहा। अक्टूबर 2024 में आदिल ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में चोरी-चुपके भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। वह 3 से 4 लोगों के ग्रुप के साथ एलओसी पार करके आया था।
🔴 2. Shahid Ahmed Kutte: आतंकी शाहिद अहमद कुटी (शोपियां)
आतंकी शाहिद अहमद कुटी शोपियां के चोटीपोरा गांव का रहने वाला है। इसके घर को भी ध्वस्त कर दिया गया और खंडहर में तब्दील कर दिया गया। शाहिद अहमद कुटी लश्कर कमांडर था। शाहिद अहमद कुटी पिछले तीन-चार सालों से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। इसने राष्ट्र विरोधी अभियान चलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
🔴 3. Zakir Ahmad Ganie: आतंकी जाकिर अहमद गनई (कुलगाम )
आतंकी जाकिर अहमद गनई कुलगाम जिले के मुतलहामा गांव का रहने वाला था। इसका घर शुक्रवार 25 अप्रैल को तोड़ा गया है। जाकिर अहमद गनई पर पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने का भी शक है। ये 2023 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है।
🔴 4. Asif Ahmad Sheikh: आतंकी आसिफ शेख (त्राल)
आसिफ शेख लश्कर का आतंकवादी है। आसिफ शेख दक्षिण कश्मीर के त्राल के मोंगाहम का रहने वाला है। इसके घर को गुरुवार 24 अप्रैल की रात ध्वस्त किया गया था। सूत्रों के मुताबिक इनके घरों के अंदर विस्फोटक रखे गए थे।
🔴 5. Ehsan Ul Haq: आतंकी एहसान उल हक (पहलगाम)
एहसान उल हक पहलगाम आतंकी हमले का संदिग्ध माना जा रहा है। ये दक्षिण कश्मीर के मुर्रान पुलवामा इलाके का रहने वाला है। इसके घर को 25 अप्रैल की रात की विस्फोट से ध्वस्त किया गया। बताया जाता है कि एहसान उल हक 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर, हाल ही में घाटी में लौटा था।
🔴 6. Haris Ahmad: आतंकी हारिस अहमद (पुलवामा)
आतंकी हारिस अहमद पुलवामा के काचीपोरा इलाके का रहने वाला है। ये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी है। आतंकी हारिस अहमद 2023 से सक्रिय था।












Click it and Unblock the Notifications