Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में संग्राम! महिला टूरिस्ट से 'धर्म' पूछने वाला हिरासत में, क्या है प्लान A-B?
Pahalgam Attack Update : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। आतंकी हमले ने घाटी को हिला कर रख दिया। अभी पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी ही थी कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
इसमें एक टूरिस्ट महिला से धर्म पूछने वाली घटना अब सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चा नहीं रही, बल्कि पुलिस जांच का हिस्सा बन चुकी है। पुलिस ने दाढ़ी वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इस व्यक्ति का आतंकी हमले से कोई संबंध हो सकता है।

Suspect Detained Who Inquiry Tourist Woman Religion: पर्यटक महिला से धर्म पूछने वाला व्यक्ति हिरासत में
हमले के बाद, उत्तर प्रदेश की एक पर्यटक महिला, एकता तिवारी (Tourist Ekta Tiwari), ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने उनसे उनका धर्म पूछा और खुद को कुरान का शिक्षक बताया। उसने कहा कि वह व्यक्ति उन्हें अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण बायपास करने में मदद करने की पेशकश कर रहा था। महिला के अनुसार, उस व्यक्ति ने फोन पर 'प्लान ए ब्रेक फेल हो गया, प्लान बी 35 बंदूकें भेजी गईं' जैसी बातें कीं।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उस व्यक्ति की पहचान अयाज अहमद जंगल के रूप में की, जो गंदेरबल जिले का निवासी है और सोनमर्ग में टट्टू सेवा प्रदाता के रूप में काम करता है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि क्या उसका पहलगाम हमले से कोई संबंध है।
Pahalgam Terror Attack Update: क्या हुआ था पहलगाम में?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने एक भयानक हमला किया, जिसमें 26 से ज्यादा टूरिस्ट की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मरने वालों में दो विदेशी और कई भारत के अलग-अलग राज्यों से थे। हमलावरों ने खासतौर पर गैर-मुस्लिम पर्यटकों को निशाना बनाया और उनसे उनका धर्म पूछकर हमला किया। इस हमले की जिम्मेदारी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' नामक आतंकी संगठन ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ माना जाता है।
एकता तिवारी - साहस की मिसाल या खतरे की घंटी?
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आई एकता तिवारी नाम की पर्यटक (Pahalgam Attack Tourist Incident) ने दावा किया कि 20 अप्रैल को, हमले से ठीक दो दिन पहले, उसने 'उन आतंकियों से बातचीत की है', जिनके स्केच बाद में पुलिस ने जारी किए। उसने अपने फोन से ली गई एक तस्वीर भी दिखाई - मैरून जैकेट, पायजामा पहने एक व्यक्ति की। 'उसने मुझसे मेरा धर्म पूछा,' तिवारी ने कैमरे के सामने कहा।
कौन है ये 'दाढ़ी वाला अयाज '?
गिरफ्तार हुआ व्यक्ति है - अयाज अहमद जंगल (Ayaz Ahmed Jungle), गोहिपोरा रायजान, गंदेरबल का निवासी, और पेशे से टट्टू सेवा प्रदाता। लेकिन क्या यह उसका असली परिचय है? तिवारी का दावा है कि उस आदमी ने खुद को कुरान का शिक्षक बताया और कहा कि वह पिछले 7 सालों से वहीं काम कर रहा है।
'प्लान A ब्रेकफेल हो गया, प्लान B के तहत 35 बंदूकें भेजी गई हैं...'
तिवारी का सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि उस व्यक्ति ने फोन पर यह कहते हुए सुना गया। क्या यह कोई कोडेड मेसेज था? क्या घाटी में आतंकी नेटवर्क अब 'धर्म की आड़' में साजिशें रच रहे हैं?
उठते सवाल
- क्या अयाज अहमद का पहलगाम हमले से कोई लिंक है?
- 35 बंदूकें किसके लिए और कहां भेजी गईं?
- आखिर क्यों पूछे गए एकता से उसके धर्म, उसके दोस्तों की संख्या, और कुरान पढ़ने के बारे में सवाल?
धर्म पूछने वाला दाढ़ी वाला - साधारण आदमी या छुपा हुआ आतंकी?
इस घटना ने घाटी में एक बार फिर सुरक्षा बनाम शांति, और धार्मिक पहचान बनाम कट्टरता की बहस छेड़ दी है। पुलिस की पूछताछ जारी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि मामला सिर्फ एक महिला से धर्म पूछने का नहीं, बल्कि संभावित आतंकी कनेक्शन का है। क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक था? या एक बड़ी साजिश का हिस्सा? सच्चाई धीरे-धीरे बाहर आ रही है... लेकिन तब तक घाटी में बहती हवा में फिर एक बार बेचैनी घुल गई है।











Click it and Unblock the Notifications