Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pahalgam Terror Attack 2025: अब तक क्या-क्या हुआ? 10 पॉइंट्स में जानिए पहलगाम अटैक से जुड़ा हर अपडेट

Pahalgam Terror Attack 2025: 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया। आतंकी हमले में कम से कम 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों ने बताया कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे भीषण हमलों में से एक यह आतंकी हमला मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब पहलगाम के बैसरन मैदान में वर्दी पहने आतंकवादियों के एक समूह ने पर्यटकों पर गोलियां चला दीं। यह हमला न सिर्फ मानवीय त्रासदी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और वैश्विक समर्थन का भी इम्तहान है। आइए जानें अब तक की सबसे बड़ी बातें - सिर्फ 10 पॉइंट्स में....

Pahalgam Terror Attack 2025

पहाड़ों में बिछी लाशें: 22 अप्रैल की दोपहर की दहशत

1. हमला कैसे और कहां हुआ?

दोपहर करीब 2:30 बजे, पहलगाम के पास बैसरन मैदान में भारी गोलीबारी हुई। यह जगह 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जानी जाती है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

2. कितनी जानें गईं?

अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें भारत के कई राज्यों के पर्यटक, दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा समूह TRF (The Resistance Front) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

3. PM मोदी ने विदेश दौरा बीच में छोड़ा

जैसे ही घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची, उन्होंने सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़ दी और भारत लौट आए, उन्होंने कहा - "इस हमले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।"

4. चश्मदीदों की दर्दनाक कहानी

घायल लोगों ने बताया कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी और कुछ को मोदी समर्थक बताकर निशाना बनाया। घायलों को हेलिकॉप्टर और टट्टुओं की मदद से सुरक्षित जगह लाया गया।

5. घाटी में बंद और अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में कई दलों ने बंद का आह्वान किया है। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

6. आतंकी पकड़ने के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू

सेना, CRPF और स्थानीय पुलिस ने बैसरन से लेकर कोकरनाग तक इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 24x7 हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम शुरू किए हैं।

7. अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पहलगाम दौरे की योजना बनाई। उन्होंने कहा कि हमला बेहद घिनौना और निंदनीय है।

8. देश-विदेश से निंदा और समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन, और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी समेत दुनिया के कई नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की और भारत के साथ एकजुटता दिखाई।

9. पहले भी हुए हैं ऐसे हमले

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे घातक माना जा रहा है। 2000, 2001 और 2002 में भी अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों पर हमले हुए थे।

10. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पूरे जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों ने वाहनों की जांच की। मंगलवार को निर्दोष नागरिकों पर हुए हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए।

पहलगाम हमला आतंकवाद की एक क्रूर और अमानवीय तस्वीर है। भारत सरकार, सेना और आम नागरिक सब एकजुट होकर इसका सामना कर रहे हैं। अब दुनिया देख रही है कि आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई और भी मजबूत होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+