Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से आतंकिस्तान में हड़कंप, पाकिस्तानी रेल मंत्री ने परमाणु हमले की दी धमकी

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी घटना को लेकर भारत की ओर से किए जा रहे कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री और सांसद तक, सभी भारत को गीदड़भभकी दे रहा है। पाकिस्तान अब भारत को परमाणु बम की धमकी देने पर उतर आया है।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया था। जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।

Pahalgam Attack
(PC- Social Media)

पानी पर कोई समझौता नहीं करेगा पाकिस्तान- पाकिस्तान के रेल मंत्री

पाकिस्तान के रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी ने शनिवार (27 अप्रैल) को कहा कि, 'पहलगाम घटना के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाकर की गई किसी भी दुस्साहसिक कार्रवाई की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान अपने नदियों के पानी पर कोई समझौता नहीं करेगा और पूरा देश अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए एकजुट है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि असली निशाना सिंधु जल संधि थी, और इसी वजह से भारत ने स्वयं एक झूठी आतंकी घटना रचाई।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: गंगा का पानी बंद! निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, क्या है मामला?

'भारत एक मिसाइल चलाएगा, तो हम 200 मिसाइलों से जवाब देंगे'

हनीफ अब्बासी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि, भारत को ध्यान में रखना चाहिए अगर उसने कोई दुस्साहस किया, तो हम भी उसे कस कर जवाब देंगे। पाकिस्तान के पास शाहीन और गौरी जैसे मिसाइल मौजूद हैं जो फायरिंग के लिए तैयार हैं। अगर भारत एक मिसाइल चलाएगा, तो हम 200 मिसाइलों से जवाब देंगे।

पाकिस्तान के 12,000 से अधिक सैनिक शहीद हो चुके हैं

अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान स्वयं आतंकवाद का शिकार रहा है और हर प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा, 'हम पिछले कई दशकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसमें हमारे एक लाख से अधिक नागरिक और 12,000 सैनिक शहीद हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ कुर्बानियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है और पाकिस्तान शांति स्थापना के अपने प्रयास जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: 'सीधा बोल- आतंकी हमला था', न्यूयॉर्क टाइम्स के ऐजेंडे पर अमेरिकी सरकार ने लगाई फटकार

26 लोगों की हुई थी मौत

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमलावरों ने बैसरान घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटनास्थल के वीडियो में चारों तरफ अफरा-तफरी और हमलावरों को अंधाधुंध गोलीबारी करते देखा गया।

दुनिया भर से भारत समर्थन

वहीं इस घटना के बाद से ही भारत को दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (23 अप्रैल) को प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर संवेदना प्रकट की और हमले के दोषियों को न्याय दिलाने के लिए भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पीएम मोदी से बात की और हमले की निंदा करते हुए अमेरिका की भारत के साथ एकजुटता दोहराई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+