करणी सेना के अध्यक्ष ने बताया क्यों कही दीपिका पादुकोण की नाक काटने की बात
नई दिल्ली। फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विवाद के बीच करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र नाथ ने कहा था कि अगर उकसाना जारी रखा गया तो हम दीपिका की नाक काट देंगे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। वनइंडिया से खास बातचीत में लोकेंद्र ने बताया है कि क्यों उन्होंने दीपिका की नाक काटने की बात कही थी। लोकेंद्र ने कहा कि हम औरतों की बेइज्जती नहीं करते हैं और ना ही दीपिका की नाक काटने की बात कह उन्होंने कुछ गलत किया है। लोकेंद्रनाथ ने कहा कि जब सूपर्णखा लक्ष्मण जी को लगातार उनके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर रही थी तो उन्होंने उस पर हाथ नहीं उठाया बल्कि उसकी नाक काट दी। लोकेंद्र ने बातचीत में फिल्म की रिलीज को लेकर संजय लीला भंसाली से किसी समझौते से भी इंकार कर दिया। देखिए क्या बोले लोकेंद्र-












Click it and Unblock the Notifications