'Padmavati' Controversy: उमा भारती ने कहा -'पद्मावती' का सम्मान तो दीपिका का अपमान क्यों?
Recommended Video

नई दिल्ली। इन दिनों संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवादों में हैं, करणी सेना साम-दाम-दंड-भेद से इस फिल्म का विरोध कर रही है, उसका कहना है कि फिल्म में इतिहास को गलत ढंग से पेश किया गया है, जो वो बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसी भी कीमत पर फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। करणी सेना ने राजस्थान से लेकर मुंबई तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी कर रखा है और बहुत सारी धमकियां भी दी हैं तो वहीं बहुत सारी राजनीतिक हस्तियों ने भी इस फिल्म के विरोध में ही बयान दिया है लेकिन केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जो कहा वो गौर करने वाली बात है। उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए पूरे विवाद के लिए फिल्म के निर्देशक और पटकथा के लेखक को जिम्मेदार ठहराया है।उन्होंने लिखा कि 'पद्मावती फिल्म के निर्देशक और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर इस फिल्म के लिए जिम्मेदार हैं।

एक्टर्स की आलोचना करना सही नहीं
फिल्म के किरदार को प्ले करने वाले सितारे इस मामले में दोषी नहीं हैं, वो तो वही कर रहे हैं जो कि निर्देशक उनसे कहता है इसलिए उनकी आलोचना अनैतिक होगी। जब हम पद्मावती के सम्मान की बात करते हैं तो हमें सभी महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखना होगा, आपको बता दें कि उमा भारती का इशारा फिल्म की अभिनेत्री दीपिका की ओर था।

सबकी भावनाओं का ध्यान रखिए
वहीं, सेंसर बोर्ड को नसीहत देते हुए उमा भारती ने लिखा कि फिल्म सेंसर बोर्ड एक स्वतंत्र संस्था है। वह सबकी भावनाओं का ध्यान रखकर ही फिल्म को पारित करे, ऐसी हम सब की अपेक्षा है।

करणी सेना
आपको बता दें कि करणी सेना ने फिल्म रिलीज रोकने के लिए जान देने तक की धमकी दे दी है। करणी सेना के चीफ का कहना है कि फिल्म में राजपूत रानी की गलत छवि पेश की गई है। दीपिका एक नाचने वाली है। अगर फिल्म को रिलीज किया गया तो हम सिनेमाघर जला देंगे। पद्मावती को लेकर देशभर में कई जगह राजपूत संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी कर्नाटक के बेंगलुरु में सेना कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर गुस्सा जाहिर किया।

क्या है विवाद?
भंसाली ने ये फिल्म 700 सौ साल पुराने एक इतिहास पर बनाई है, फिल्म में में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के रिश्ते को दिखाया गया है, कहा जा रहा है फिल्म खिलजी के एक तरफा प्यार की कहानी कहती है, फिल्म में खिलजी और रानी पद्मावती का एक ड्रीम सिक्वेंस हैं। फिल्म में रानी पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण जो घूमर कर रही हैं, उस पर भी करणी सेना ने कहा है कि वो गलत है, महिलाएं कभी भी मर्दो के सामने घूमर नहीं करती हैं ।

पांच करोड़ का पुरस्कार
करणी सेना से पहले मेरठ में एक राजपूत नेता ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ फरमान जारी करते हुए कहा कि जो भी भंसाली का सिर काटकर लाएगा उसे पांच करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications