Padmaavat release now: आज सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'पद्मावत', करणी सेना ने बुलाया देशव्यापी बंद
Recommended Video

मुंबई। आज संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पद्मावत' आखिरकार बड़े स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 'पद्मावत' बहुत सारे संशोधन के बाद आज देश भर के 4500 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है लेकिन करणी सेना का इस फिल्म को लेकर विरोध जारी है और उसने फिल्म के विरोध में देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। करणी सेना के उत्पात के कारण गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।

दिल्ली, नोएडा, मुंबई, गाजियाबाद और फरीदाबाद
हालांकि देश के जिन हिस्सों में फिल्म रिलीज हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई, गाजियाबाद और फरीदाबाद हर जगह सुरक्षा चाक-चौबंध हैं। राजधानी दिल्ली में थिएटरों के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है, वहीं गुरुग्राम में पहले ही धारा 144 लगा दी गई है।

'पद्मावत' के लिए एडवांस बुकिंग
एक ओर जहां फिल्म को लेकर विरोध जारी है, वहीं दूसरी ओर फिल्म 'पद्मावत' की एडवांस बुकिंग के लिए लोगों में काफी मारा-मारी देखी गई। फिल्म को लेकर हो रहे बवाल का इसकी एडवांस बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। जिन शहरों में पद्मावत को रिलीज किया जाना है वहां इसके एडवांस टिकटों की धड़ाधड़ बुकिंग हुई है। कई मल्टीप्लेक्स में तो शुरूआती शो हाउसफुल होने की खबर है। आपको जानकर हैरत होगी कि देश में 80 से ज्यादा शहरों में लोगों ने फिल्म के एडवांस बुकिंग कराई है।

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं दीपिका
फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि वे इस की रिलीज और लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने अपने सभी क्रू सदस्यों की ओर से फिल्म का समर्थन करने वालों को शुक्रिया कहा।

शाहिद कपूर और रणवीर सिंह
आपको बता दें कि भंसाली की इस मेगाबजट फिल्म में लीड रोल दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications