जानी-मानी कलाविद कपिला वात्स्यायन का 92 वर्ष की आयु में निधन
नई दिल्ली। जानी-मानी कलाविद, लेखिका कपिला वात्स्यायन का 92 वर्ष की अवस्था में आज निधन हो गया। कपिला वात्स्यायन का दिल्ली स्थित गुलमोहर इन्कलेव में उनके घर पर आज सुबह 9 बजे निधन हो गया। कपिला वात्स्यायन के निधन की जानकारी इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सचिव कंवल अली ने दिया। बता दें कि कपिला वात्स्यायन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की आजीवन ट्रस्टी थीं। कपिला वात्स्यायन को वर्ष 2011 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

कपिला वात्स्यायन इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स की फाउंडिंग डायरेक्टर थीं। वह राज्यसभा की नामित सदस्य थीं, इसके साथ ही वह आईआईसी के एशिया प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। वात्स्यायन ने तकरीबन 20 किताबें लिखीं थी। कपिला वात्स्यायन के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक जाहिर किया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट करके लिखा, पूर्व सांसद, पद्म विभूषण कपिला वात्स्यायन जी के निधन पर मैं गहरी संवेदना जाहिर करता हूं। वह बेहतरीन क्लासिक डांसर थीं, आर्किटेक्ट थीं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को बर्दाश्त करने की ताकत दे।












Click it and Unblock the Notifications