पद्म पुरस्कारों 2023 के लिए आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 05 सितंबर। पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो गया है। इस अवॉर्ड के लिए भारत का रहने वाले कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सिंतबर 2022 है। आवेदन के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान भी जारी किया है। गृहमंत्रालय की तरफ से कहा गया कि पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू कर दिया गया है।

आम जनता से पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें भेजने के लिए कहते हुए मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए उन्हें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल - https://awards.Gov.In पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी भी व्यक्ति का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पोर्टल पर आवेदन का स्टेप्स भी दिया गया है।
भारत सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में किया गया था। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री - भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। इस बार आवेदन करने वाले व्यक्तियों को 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
इस वक्त पोर्टल, www.awards.gov.in राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 और 2022, विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के लिए नामांकन स्वीकार करने के लिए खोला गया है। इसके अलावा पोर्टल को 2022, राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार, नारी शक्ति पुरस्कार, सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, शराब और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों के लिए भी खोला गया है।
आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार 'विशिष्टता के काम' को मान्यता देना चाहते हैं व कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा जैसे सभी क्षेत्रों और विषयों में असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिए जाते हैं। इसके अलावा इस अवॉर्ड को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी दिया जाता है। इस अवॉर्ड को जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी और अमित शाह की हुई मुलाकात, क्या गृह मंत्री के जीवन पर फिल्म बनाने का है अगला प्लान?
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications