रोहित शेट्टी और अमित शाह की हुई मुलाकात, क्या गृह मंत्री के जीवन पर फिल्म बनाने का है अगला प्लान?
मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मुंबई, 5 सितंबर: 'सिंघम' और 'सिंबा' जैसी सुपरहिट फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले और रोहित शेट्टी ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसकी जानकारी खुद गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी है।

आमने-सामने बैठे दो धुरंधर
एक तरफ बॉलीवुड के धुरंधर और मशहूर निर्माता रोहित शेट्टी बैठे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति का जाना-माना चेहरा अमित शाह सोफे पर बैठकर रोहित शेट्टी से बातचीत कर रहे हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि, दोनों के बीच किसी बड़े विषय पर गंभीर चर्चा चल रही है। वहीं रोहित शेट्टी भी अमित शाह की बात को ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
Met noted director Rohit Shetty, today in Mumbai. pic.twitter.com/pfzPI2c3j6
— Amit Shah (@AmitShah) September 5, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
इस तस्वीर के वायरल होते ही नेटिजेन्स की तरह-तरह प्रतिक्रिया आनी शुरू हो चुकी है। एक यूजर ने लिखा, "रोहित भाई कोई स्क्रिप्ट मत लिख देना होम मिनिस्टर के ऊपर, मुझे लगता है तुम मानोगे नहीं इसीलिए पढ़ रहे हो चेहरा।" एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "कुछ बड़ा होने वाला है।"
Film director Rohit Shetty meets Union Home Minister Amit Shah in Mumbai, Maharashtra. pic.twitter.com/La4Nue5BWh
— ANI (@ANI) September 5, 2022
जुनियर एनटीआर से मिले थे अमित शाह
आपको बता दें कि रोहित शर्मा से मिलने से पहले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जुनियर एनटीआर से अमित शाह ने हैदराबाद में मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने टविटर हैंडल पर शेयर की थी। मित शाह ने उन्हें 'तेलुगु सिनेमा का रत्न' बताया था।












Click it and Unblock the Notifications