टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित, 74 हस्तियों को मिला सम्मान
नई दिल्ली, मार्च 28। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार सम्मानित वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण चल रहा है। इस चरण में देश की 74 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना है। इन हस्तियों में बीजेपी के दिवंगत नेता कल्याण सिंह का नाम शामिल है। राजनीति के अलावा खेल और फिल्म जगत की हस्तियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। आपको बता दें कि सरकार ने इस साल 128 पद्म पुरस्कार के लिए लोगों के नाम का ऐलान किया था। पहले चरण में 21 मार्च को 54 हस्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।
Recommended Video

आज किस-किस हस्ती को दिया जा चुका है सम्मान
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंगर सोनू निगम को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
- टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को भी पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
- लद्दाख के लकड़ी नक्काशी करने वाले आर्टिस्ट त्सेरिंग नामग्याल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री से सम्मानित किया है।
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।
- आयरलैंड के प्रोफेसर रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट को राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उनका आयरिश स्कूलों में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
- भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा इल्ला और जॉइंट एमडी सुचित्रा इल्ला को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है।
- गायिका सुलोचना चव्हाण को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
- टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले शटलर प्रमोद भगत को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला।
- कर्नाटक के धारवाड़ के एक जमीनी स्तर के कृषि नवप्रवर्तनक अब्दुल खादर नादकत्तिन को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अब्दुल खादर नादकत्तिन को पद्म श्री से सम्मानित किया है। उन्होंने किसानों के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर गहन शोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications