नोटबंदी पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल से पीएसी ने पूछे 10 सवाल

पीएसी ने बताया कि 20 जनवरी को बुलाई गई मीटिंग में नोटबंदी के फैसले पर आरबीआई गवर्नर और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सुनने के बाद समिति उचित निर्णय लेगी।

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले को लेकर संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल से 10 सवाल पूछे हैं। पीएसी ने उर्जित पटेल से नोटबंदी के फैसले में आरबीआई की भूमिका और इस पूरी प्रकिया पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इसके अलावा पीएसी ने आरबीआई गवर्नर से 20 जनवरी से पहले लोक लेखा समिति के सामने पेश होने को कहा था। कांग्रेस नेता केवी थॉमस की अध्यक्षता वाली पीएसी ने उर्जित पटेल से पूछा है कि वह यह भी बताएं कि नोटबंदी के फैसले के बाद कितनी रकम बैंकों में वापस आई है।

urjit patel नोटबंदी पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल से पीएसी ने पूछे 10 सवाल

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए लोक लेखा समिति के चेयरमैन केवी थॉमस ने बताया कि पीएसी ने नोटबंदी के प्रभावों पर चर्चा करने के लिए 20 जनवरी को एक मीटिंग बुलाई है। उन्होंने बताया कि पीएसी के सदस्यों की ओर से दी गई प्रश्नावली आरबीआई गवर्नर और संबंधित अधिकारियों जैसे वित्त सचिव, राजस्व सचिव को भेजी गई थी। थॉमस ने कहा कि 20 जनवरी को बुलाई गई पीएसी की मीटिंग में नोटबंदी के फैसले पर आरबीआई गवर्नर और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सुनने के बाद समिति उचित निर्णय लेगी।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद से ही आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। केवी थॉमस ने आरबीआई गवर्नर को दिसंबर में ही पीएसी के सामने पेश होने के लिए कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूंकि नोटबंदी के फैसले के बाद 50 दिन का समय मांगा था, इसलिए समिति ने उर्जित पटेल से 20 जनवरी से पहले पेश होने के लिए कहा। उर्जित पटेल के अलावा पीएसी ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों, राजस्व सचिव और वित्त सचिव को भी समिति के सामने पेश होने को कहा है। ये भी पढ़ें- एक शख्स ने सुषमा स्वराज को किया ऐसा ट्वीट, मिला करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+