पाटीदार समिति का दावा, हार्दिक की फर्जी CD के पीछे विजय रुपाणी का हाथ
अहमदाबाद। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हार्दिक पटेल की 'फर्जी' सेक्स क्लिप के पीछे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी का हाथ है। हालांकि भाजपा ने पाटीदार समिति के इन आरोप को बेवुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया।

समिति के संयोजक दिनेश बंभानिया ने गांधीनगर में एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि, हमें पता चला है कि भाजपा समर्थक सूरत का एक बिल्डर और एक अन्य व्यक्ति इन फर्जी क्लिपों के पीछे हैं। सीएम विजय रुपाणी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी के इशारे पर ये 'फर्जी' सीडी जारी की हैं। वे भाजपा को प्रदेश में बचाने के लिए हार्दिक की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिनेश बंभानिया का दावा है कि, यह सब के लिए 40 करोड़ रुपये की सौदा किया गया है। हार्दिक के करीबी सहयोगी बंभानिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सूरत के दो लोगों द्वारा भारत से बाहर ऐसी 52 और 'फर्जी' वीडियो तैयार की जा गई हैं। कहा जा रहा है कि कथित रूप से हार्दिक की कम से कम तीन 'अंतरंग' वीडियो फैलाई जा रही हैं।
'चूंकि भाजपा हार्दिक की बढती लोकप्रियता से चिंतित है, बीजेपी ने पार्टी को और अपने नुकसान को रोकने के लिए चुनावों से पहले उन्हें सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची है।' उन्होंने कहा, 'हमारे सूत्रों ने हमें बताया है कि ऐसी 52 फर्जी क्लिप और हैं जिसमें से 22 क्लिप हार्दिक तथा बाकी की क्लिप अन्य पीएएएस नेताओं की हैं।'
उन्होंने कहा कि पीएएएस वकीलों से सलाह करके आगामी दिनों में कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी और भाजपा की ''संलिप्तता'' को साबित करने के लिए ''सबूत'' सार्वजनिक करेगी।












Click it and Unblock the Notifications