पी चिदंबरम ने CAB को बताया असंवैधानिक, बोले- अब सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाएगा युद्ध

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संसद में असंवैधानिक नागरिकता संशोधन विधेयक को असंवैधानिक तरीके से पास कराया गया है। चिदंबरम ने कहा कि यह युद्ध संसद तक ही सीमित नहीं रहेगा यह लड़ाई उच्चतम न्यायालय तक जाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुने गए विधायक वकीलों और न्यायाधीशों के पक्ष में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे।

P Chidambaram told CAB, unconstitutional said war will began in Supreme Court

गौरतलब है कि, लोकसभा में पास होने के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक अब राज्यसभा में पेश किया जाना है। इस बिल के पास होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जाने वाले गैर-मुस्लिमों को भारत में नागरिकता लेने में आसानी हो जाएगी। कांग्रेस शुरू से ही इस बिल का विरोध करती आई है। मंगलवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी इसे असंवैधानिक बताया और इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की ओर इशारा किया।

सुप्रीम कोर्ट जाने के दिए संकेत
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पूरी तरह असंवैधानिक है, इसे असंवैधानिक तरीके से पारित कराया गया है। उन्होंने लिखा कि संसद एक विधेयक पारित करती है जो स्पष्ट रूप से संविधान के खिलाफ है। इस बार युद्ध का मैदान संसद के बाद सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित होगा। चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा, निर्वाचित सांसद वकीलों और न्यायाधीशों के पक्ष में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। मालूम हो कि, नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में 'नागरिकता अधिनियम' 1955 में बदलाव के लिए लाया गया है। केंद्र सरकार ने इस विधेयक के जरिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को बिना वैध दस्तावेज के भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव रखा है।

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला, इसे सपोर्ट करने वाले देश की बुनियाद हिला रहे: राहुल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+