कोरोना संकट को लेकर चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, आप कम से कम ये तो नहीं कह सकते कि..

नई दिल्ली, 22 मई: देश में इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। एक और संक्रमण फैल रहा है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाएं भी लचर दिखी हैं। इसको कांग्रेस के राज्यसभा सांसदपी चिदंबरम ने केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि जो हालात हैं, इनको लेकर कम से कम सरकार ये नहीं कह सकती है कि उनको इसका अंदाजा नहीं था। वहीं टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर भी उन्होंने सवाल किए हैं।

P Chidambaram on corona, P Chidambaram attack modi gvt, Chidambaram over vaccination, P Chidambaram, coronavirus, coroavirus vaccine, पी चिदंबरम, कोरोना वायरस, congress

Recommended Video

    Covid Vaccination: P Chidambaram और Jairam Ramesh का Modi Governmnet पर हमला | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा- मोदी सरकार यह कतई नहीं कह सकती कि हमने इन परिणामों की उम्मीद नहीं की थी। सरकार को कोरोना को लेकर पहले ही आगाह कर दिया गया था, कई बार उनको चेताया गया लेकिन उन्होंने नहीं सुना। अब सरकार को अंतिम चेतावनी यह है कि अगर टीकाकरण में तेजी नहीं आई तो तीसरी लहर को रोका नहीं जा सकेगा।

    कोरोना से हो रही मौतों पर भी उठाया है सवाल

    पी चिदंबरम ने कोरोना से मौतों पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि जब कोरोना के नए केस डेढ़ लाख तक कम हो गए हैं तो मौतों की संख्या कम क्यों नहीं हो रही है। चिंदबरम ने सवाल किया है कि जांच की गई संख्या भी लगभग 20 लाख प्रतिदिन है। यदि पॉजिटिविटी दर कम हो रही है, तो मरने वालों की संख्या प्रतिदिन 4000 से अधिक क्यों है? क्या यह उचित चिकित्सीय देखभाल,ऑक्सीजन, दवाओं, वेंटिलेटर, अस्पतालों में बेड आदि की कमी के कमी के कारण है?

    चिदंबरम ने कहा है कि चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें इन प्रश्नों का उत्तर भी देना चाहिए कि जब रोजाना नए संक्रमणों की संख्या जो 4 लाख से ज्यादा थी, घटकर 2.5 लाख के करीब हो गई है, तो मरने वालों की संख्या अभी भी प्रतिदिन 4000 से ऊपर क्यों है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+