'स्टेशन पर भीड़ नहीं है, लोग रेलवे पुलिस की मदद के लिए लाइन में हैं', चिदंबरम ने केंद्रीय मंत्रियों पर कसा तंज
नई दिल्ली, अप्रैल 21। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने देश में कोरोना वायरस के चलते मचे हाहाकार को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पी चिदंबरम ने मोदी सरकार के मंत्रियों के सब ठीक होने के बयानों पर तंज कसा है।

पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए कई ट्वीट किए हैं। चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा "रेल मंत्री ने कहा है कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं है। मंत्री पर विश्वास करें। टीवी चैनलों पर जो लंबी लाइन नजर आ रही है वो केवल स्टेशन की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस की मदद करने पहुंची है।"
एक दूसरे ट्वीट में चिदंबरम ने लिखा "स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं हैं। मंत्री पर विश्वास करें। केवल मरीजों की कमी है। केंद्र सरकार ऐसे मरीजों के लिए जो टीका लगवाना चाहते हैं उनके लिए जल्द ही आवेदन करने के लिए विज्ञापन जारी करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications